shishu-mandir

स्कार्पियो में ले जाया जा रहा था दो लाख का गांजा, पुलिस गिरफ्त में आए तीन आरोपी

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

सल्ट सहयोगी | पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने दो लाख रुपए की अवैध गांजे के साथ तीन अभियुक्तों गिरफ्तार किया है|
शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक, ललित दिगारी, लोकेश, बालकिशन, अनिल मनराल थाना सल्ट द्वारा एसओजी टीम मनमोहन, भूपेन्द्र पाल की सूचना पर दौराने वाहन चैंकिंग झीपा मोड़ से 200 मीटर आगे की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन संख्या यूपी-16-एएम- 9785 को चैक किये जाने पर शिव कुमार पुत्र छत्तर सिंह, ग्राम- सरीफ नगर, थाना- ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के कब्जे से एक कट्टे में 13.150 किलोग्राम तथा दूसरे कट्टे में- 10.390 किलोग्राम गाॅजा, सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय नन्हें सिंह, ग्राम- सेरूआ धरमपुर, पो0- अगवानपुर, सिविल लाईन मुरादाबाद के कब्जे से 13.340 किलोग्राम गाॅजा तथा विजेन्द्र पाल पुत्र करन सिंह, ग्राम- हरतला, सिविल लाईन मुरादाबाद के कब्जे से- 15.240 किलोग्राम गाॅजा कुल- 52 किलो 120 ग्राम गाॅजा (कीमत- दो लाख रूपये लगभग) बरामद कर उक्त तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में क्रमशः मु0अ0सं0- 17/18, 18/18, 19/18 धारा- 20/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद ने बताया कि उक्त तीनों अभियुक्त अवैध गाॅजा उफरईखाल पौड़ी गढ़वाल से लाकर मुरादाबाद बेचने हेतु ले जा रहे थे, एवं लम्बे समय से इस धन्धे में लिप्त हैं। गाॅजा परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने एसओजी एवं सल्ट पुलिस द्वारा अच्छी बरामदगी किये जाने पर नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
————–
वर्ष 2018 में अब तक मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल- 245 किलो 799 ग्राम गाॅजा बरामद किया जा चुका है तथा अभियान लगातार जारी है।
————–
माह जनवरी से अब तकः-

Screenshot-5

कुल अवैध गाॅजा बरामदगी- 245 किलो 799 ग्राम।
कीमत- 8,82,048 रूपया।
अभियुक्त- 17
वाहन सीज- 8

new-modern
holy-ange-school