Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

आधी रात को पति बना हैवान, पत्नी पर किया चाकू से वार फिर भी ना मरी तो सर पर मारा मूसल

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में एक नर्स की हत्या उसके पति ने ही कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसे…

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में एक नर्स की हत्या उसके पति ने ही कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। इस वजह से दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ। वह हत्या की योजना पहले ही बन चुका था इसलिए तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में उसने सुला दिया। इसके बाद उसने पत्नी की बुरी तरह से हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद रातभर लाश के साथ गुजारी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। इस पर उसने अपने बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। रात में करीब 3:00 बजे दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद उसने गुस्से में अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार किया। इसके बाद मूसल से भी उसने प्रहार किया। पत्नी की हत्या के बाद वह कोई घंटे तक कमरे में ही रहा। सुबह करीब 7:00 बजे वह थाने पहुंच गया और उसने घटना की जानकारी दी। एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

14 साल पहले हुई थी शादी

रामबाग, एत्माद्दौला निवासी मंजू गोला की शादी करीब 14 साल पहले सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू निजी अस्पताल में नर्स थी और गोविंद एक फोटोग्राफर था दोनों के तीन बच्चे भी है।

चारों ओर बिखरा था खून

पुलिस घटना स्तर पर पहुंची तो कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। मंजू का शव पास में पड़ा था। खून से सना हुआ चाकू और मूसल भी वहीं पड़ा था। पुलिस ने सारे सबूत इकट्ठा किया। मृतका के भाई जनक सिंह का आरोप है कि पति और अन्य ससुरालजन बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। वह फोन पर अक्सर यह बात बताती थी।

पहले भी हुआ था झगड़ा

पति को शक था जबकि नर्स का काम होने के वजह से उसको फोन पर कई कॉल्स आते थे। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति ने उसे सर पर पत्थर मार कर घायल कर दिया। इस पर मंजू थाना सदर पहुंची थी। सदर थाने से उसे बुंदू कटरा चौकी जाने के लिए कहा गया। वह रात 11:30 बजे चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने सुबह आने की कहकर लौटा दिया था।