Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर हो रहे विधानसभा चुनाव, पहाड़ों पर धीमी रही वोटिंग, मैदान में दिखा उत्साह

Uttarakhand By Election 2024 Voting: उत्तराखंड की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए आज मतदान किया जा रहा…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Uttarakhand By Election 2024 Voting: उत्तराखंड की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए आज मतदान किया जा रहा है। मतदान आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6:00 तक चलेगा।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट में 210 पोलिंग स्टेशन है और मंगलौर विधानसभा में 132 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां लगातार वोटिंग चालू है। बद्रीनाथ विधानसभा में 9 हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन पर पहली बार ग्रामीण मतदान करेंगे जिसमें 17 गांव से 3838 मतदाता मतदान करेंगे।

बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 1,02,145 वोटर हैं। 7 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदेय स्थल (मॉडल बूथ) बनाया गया है। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के बाद दोबारा चुनाव हो रहा है। इस बार राजेंद्र भंडारी भाजपा से जबकि लखपत बुटोला कांग्रेस से चुनाव मैदान में है।

मंगलौर विधानसभा सीट पर 1,19,930 वोटर हैं। मंगलौर से बसपा विधायक शरबत करीम अंसारी के निधन के बाद चुनाव हो रहा है। यहां बसपा ने अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान अंसारी जबकि कांग्रेस ने ​काजी निजामुद्दीन और भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारा है।

दोनों विधानसभाओं के उपचुनाव ड्यूटी में 4200 कार्मिकों की तैनाती की गई। बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।