प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट मामला, विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मामला दर्ज, राजकीय शिक्षक संघ ने दी बड़ी चेतावनी

अल्मोड़ा: शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि निदेशक की…

**Chaos at Education Directorate: Director Ajay Naudiyal Attacked, Allegations Against MLA**

अल्मोड़ा: शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


हालांकि निदेशक की तहरीर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है बावजूद कर्मचारियों और शिक्षकों में भारी नाराज़गी है।


इधर घटना के बाद निदेशालय के कार्मिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया, राजकीय शिक्षक संघ ‌के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए तत्काल दोषी की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


शिक्षक बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी निभाने को लेकर भी असहयोग आंदोलन कर सकते हैं। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ रविशंकर गुसाई ने भी इस घटना को निंदनीय बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा कि विधायक रायपुर की मौजूदगी में साथ आए कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना है। यह कृत्य न केवल एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमला है, बल्कि सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा एवं राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।