किच्छा में 21 वें दिन भी जारी रहा आशा वर्कर्स का धरना

 किच्छा, 22 अगस्त 2021- रक्षाबंधन के दिन भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल और धरना जारी रहा।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की…

d41507786b47a6c299ba684110422339

25

 किच्छा, 22 अगस्त 2021- रक्षाबंधन के दिन भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल और धरना जारी रहा। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ओर से यह धरना आयोजित किया गया।

 आयोजित धरने में आंदोलनकारियों ने  कहा कि,“आशाओं की हड़ताल के प्रति सरकार की अनदेखी से भाजपा सरकार के महिला हितेषी नकाब  को उजागर कर दिया है। आशा हड़तालियों ने कहां कि आशाओं की यह लड़ाई हक के लिए है इसके लिए वे सरकार की किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार है।”

हड़ताल के इक्कीसवें दिन के धरने पर बैठने वालों में अध्यक्ष सिमरन कौर, सचिव हेमा अरोरा,निर्मला सुयालकोटी,अंजू बिष्ट, दया मेहरा, सुलेमान, दीपा अधिकारी, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान आशा वर्कर्स ने कई जन गीत गाए और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।