shishu-mandir

बल्टा क्षेत्र से महेन्द्र के जीतते ही समर्थकों ने मनाया जश्न, एक दूसरे को दी बधाईयां

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। बल्टा जिला पंचायत क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी महेन्द्र सिंह के चुनाव जीतने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। समर्थक एक दूसरे को बधाईयां देने लगे और मिठाईयां खिलाई।

बाल्टा सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी महेन्द्र सिंह 1481 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक मेहता को 291 मतो से हराया। 1190 वोट हासिल कर दीपक दूसरे स्थान पर रहे।

दिग्गजों की इस भीड़ वाली सीट पर तीसरे स्थान पर मटेला के निवर्तवान प्रधान संजय बिष्ट रहे उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन कर 1002 वोट हासिल किए। रवीन्द्र सिंह ने 866,प्रकाश अधिकारी 811,महेश सिंह 712 और जीवन सिंह 430 मत हासिल किए। इधर चुनाव जीतने से उत्साहित महेन्द्र के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता दिनेश जोशी ने कहा कि महेन्द्र की यह विकास के उम्मीद की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभाज जताया। इधर उनके समर्थक प्रकाश बिष्ट ने भी पूरे जिलापंचायत की जनता का आभार जताया।
इधर विजयी प्रत्याशी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस जीत का सेहरा क्षेत्र के मतदाताओं को दिया है उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल जनता के विकास को समर्पित होगा।उन्होंने कहा कि ​बिना किसी भेदभाव से क्षेत्र का समग्र विकास ​करने का प्रयास किया जाएगा।