shishu-mandir

बड़ी खबर- अब उत्तराखंड विधानसभा में प्रदेश से बाहरी लोगों की नियुक्ति पर उठाए सवाल

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के स्टाफ में कथित रूप से बाहरी लोगों की तदर्थ नियुक्ति पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने बिहार, उत्तरप्रदेश व दिल्ली के लोगों को नियुक्ति दी, क्या उन्हें उत्तराखंड में पात्र लोग नहीं मिले।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने 2001 के बाद विधानसभा में नियुक्त भाजपा नेताओं के नाते रिश्तेदारों को नहीं हटाया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किए गये लोगों की सूची भी जारी की जिसमें सहायक सूचना अधिकारी उत्कर्ष रमन पुत्र विजेंद्र प्रताप पांडेय निवासी पटना बिहार, सलाहकार ललित डागर निवासी कैलाश नगर ” नई दिल्ली. विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह पुत्र स्व डीएल शाह निवासी जनकपुरी दिल्ली व सहायक जन सम्पर्क अधिकारी आभास सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गौर सिटी नोएडा एक्सटेशन शामिल हैं।