उत्तराखंड- पूर्व डिप्टी स्पीकर अनुसूइया प्रसाद मैखुरी (Anusiya Prasad Maikhuri) का निधन

Anusiya Prasad Maikhuri

Uttarakhand – Former deputy speaker Anusiya Prasad maikhuri dies

देहरादून, 05 दिसंबर 2020
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूइया प्रसाद मैखुरी (Anusiya Prasad Maikhuri)
का निधन हो गया है वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अनुसूइया प्रसाद मैखुरी हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि, वह ठीक हो गए थे लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

चौखुटिया (Chaukhutia)के तुषार नौसेना में बने अफसर

बताते चले कि मैखुरी(Anusiya Prasad Maikhuri) 2012 से 2017 तक उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने 2002 में बद्रीनाथ व 2012 में कर्णप्रयाग से चुनाव जीता था। वह कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/