दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना, मां-बेटे ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखे

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read
Screenshot-5

दिल्ली। दिल्ली में बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर जैसे एक और हत्याकांड की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे दिल्ली के पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। अब पुलिस ने खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ईस्ट दिल्ली में इंसानी शरीर के टुकड़े मिल रहे थे। अब हत्याकांड का खुलासा आरके पुरम क्राइम ब्रांच के एसीपी उमेश की टीम ने किया है। पुलिस ने मृत अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला। यह बात भी सामने आ रही है कि मां-बेटे ने अंजन को नशे की गोलियां खिलाकर मारा था।

Joinsub_watsapp