पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में वितरित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम

email image link पी.एम.श्री.राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव का आयोजन किया गया।…

Screenshot 2026 03 31 18 47 29 97 7352322957d4404136654ef4adb64504


पी.एम.श्री.राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सार्वजनिक उत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सोनिका नेगी द्वारा कक्षा 6,7,8,9 तथा 11 में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को सम्मानित किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को संतुलित आहार दें तथा तनाव वाली बातों से हटकर उन्हें प्रोत्साहित करें।कार्यक्रम का संचालन कर रही शिक्षिक माया मेहरा ने छात्राओं से तनावमुक्त परीक्षा देने तथा परीक्षाफल द्वारा चिन्हित कमियों का निराकरण करने को कहा। परीक्षाफल वितरण समारोह के साथ विद्यालय में गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें काउंसलर राजेंद्र सिंह वाणी NIESBUD द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षिका किरन बिष्ट, डॉ .मंजू रावत, दीपा घुघत्याल,प्रेमा जोशी, रेनू तिवारी,भावना जोशी, प्रवीना आर्या, ऋतु उपाध्याय सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply