कॉलेज में पुरानी रंजिश ने छीनी एक छात्र की जान, दो गुटों की मारपीट से बढ़ा तनाव, पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को किया गिरफ्तार

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दो छात्र समूहों के बीच पुरानी चली आ रही तनातनी एक बार फिर उभर आई, जिसके चलते देर रात मारपीट…

Uttra News Image
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दो छात्र समूहों के बीच पुरानी चली आ रही तनातनी एक बार फिर उभर आई, जिसके चलते देर रात मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। बीटेक के छात्रों के बीच हुए इस झगड़े में एक युवक बुरी तरह घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में प्रेमनगर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है, जबकि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी प्रेमनगर के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करते हैं।

सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ है, जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर है। घायल 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस टीम ने उसे अपने सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और परिवार को भी इसकी जानकारी दी। बावजूद कोशिशों के, उपचार के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

दिव्यांशु मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और उनके बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव था। इसी रंजिश के चलते 23 मार्च की रात विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार छात्रों की पहचान इस प्रकार है : युवराज कुमार (20), मूल निवासी भोजपुर, बिहार; मधुर खंडेलवाल (19), निवासी रुद्रपुर; शिवम शर्मा (20), निवासी पटना। तीनों फिलहाल प्रेमनगर क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

Leave a Reply