shishu-mandir

यह है अल्मोड़ा की सांस्कृतिक नगरी का एक परिचय,होली से पहले ही सतरंगी रंग में रंगी महफिलें

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

यहां देखें पूरा वीडियो

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। भले ही अभी रंग नहीं पड़ा है लेकिन सांस्कृतिक नगरी कही जाने वाले अल्मोड़ा शहर में होली की धूम दिखाई देने लगी है। महिलाओं की टोलियां होली के रंग में झूम रही है। सर्वदलीय महिला समिति द्वारा होली गायन का आयोजन नन्दादेवी परिसर में किया गया। जिसमें कई होल्यार टीमों के प्रतिभाग किया। महिलाओं ने खड़ी और बैठकी होली का गायन किया और रंगों के रंग में झूमती नजर आयी। आयोजकों ने कहा कि आज की इस होली को शहीदों को समर्पित किया जा रहा है।
बुधवार को समिति से जुड़ी महिलाओं ने झोड़े के साथ होली का आगाज किया इसके बाद बैठकी और खड़ी होली का आयोजन तो किया है। साथ ही स्वांग आधारित मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। टीमों में होली गायन को आई महिलओं ने एक से बढ़ कर एक होलियां प्रस्तुत की जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे उन्होंने संस्कृति संरक्षण के लिए महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के लिए वह अपनी ओर से भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। अर्बन बैंक के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति से जुड़ी लता पांडे, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लीला बोरा, किरन साह,गंगा जोशी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहे। आकर्षक होली गीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

saraswati-bal-vidya-niketan