Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

एक भारतीय ने कनाडा में कार पर पेशाब करने से रोका शख्स को तो किया जानलेवा हमला, 5 दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

कनाडा में एक सड़क विवाद को लेकर भारतीय शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। कनाडा के सेंट्रल एडमंटन में 55 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी…

कनाडा में एक सड़क विवाद को लेकर भारतीय शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। कनाडा के सेंट्रल एडमंटन में 55 वर्षीय भारतीय मूल के व्यवसायी पर उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब उन्होंने एक अजनबी को अपनी कार पर पेशाब करते देखा। उन्होंने ऐसा करने से शख्स को रोका तो उसने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान आरवी सिंह सागू के रूप में हुई है। सिंह ने हमले के पांच दिन बाद दम तोड़ दिया।


पुलिस में बयान में यह भी कहा कि उनको 19 अक्टूबर को 109 स्ट्रीट और 100 एवेन्यू के पास हुए हमले की सूचना मिली। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जिसके बाद 55 वर्षीय सागू बेहोश मिले पुलिस ने उनको आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनका काफी गंभीर चोटे आई हुई थी, जिसके चलते उनकी 5 दिन बाद मृत्यु हो गई।


पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय काइल पापिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पापिन पर सागू पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सागू और उनकी प्रेमिका अल्बर्टा विधानमंडल के पास एक रेस्टोरेंट से अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किसी को उनकी कार पर पेशाब करते देखा।


एक शख्स को अपनी गाड़ी पर पेशाब करते हुए देखकर उन्होंने पूछा कि तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? इस पर शख्स भड़क गया और उसने मारपीट शुरू कर दी हमलावर ने उसको इतना मारा कि वह बेहोश हो गया जमीन पर गिर गया। इसके बाद सागू की प्रेमिका ने पुलिस को फोन किया। अस्पताल में उनको वेंटिलेटर पर रखा गया और 5 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।


सागू के परिवार और दोस्तों ने उनको मिलनसार और अपने परिवार से प्यार करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया है। उनके भाई ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसके लिए उन पर यह जानलेवा हमला किया जाया। यह हमला पूरी तरह से बिना उकसावे के किया गया।


एडमॉन्टन पुलिस सेवा ने बताया है कि उनकी मर्डर यूनिट इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। हमलावर की अगली अदालत में पेशी 4 नवंबर को होगी। पीड़ित परिवार ने अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है।