Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गंगा किनारे करवा चौथ मनाने गया बुजुर्ग दंपत्ति फिर पति ने पत्नी को खिलाया जहर, जाने चौंकाने वाली वजह

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से करवा चौथ वाले दिन की एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने गंगा घाट पर…

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से करवा चौथ वाले दिन की एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने गंगा घाट पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। इससे दोनों की मौत हो गई। अतरौली का ये दंपति पहले से ही अपने साथ जहरीला पदार्थ लाया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दोनों घाट पर एक साथ थे और एक साथ ही जहर खाया। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया जा रहा है कि अतरौली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा के रहने वाले 72 वर्षीय पूरन सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे।


इस दंपति का बेटा अशोक गाजियाबाद में रहता है बुजुर्ग दंपति के साथ उनके पुत्र वधू राजकुमारी और नाती पोते भी रहते हैं। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग दंपत्ति में लड़ाई होती रहती थी। शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद पूरन सिंह और अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ गंगा घाट के पास करवा चौथ वाले दिन नहाने चला गया।


दोनों काफी देर तक वहां रहे। पति ने पहले पत्नी को जहर खाने के लिए दिया फिर खुद भी खा लिया। दोनों जहर खाने के बाद गिर पड़े। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अलीगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां पूरन सिंह की पहली मौत हो चुकी थी और पत्नी चमेली देवी ने अस्पताल में दम तोड़ा।


बहू बोली- ससुर जी को टीबी की बिमारी थी। सास उन्हें खाने-पीने के लिए टोका करती थी। मगर वो किसी की बात नहीं सुनते थे। खाने-पीने का कोई परहेज नहीं करते थे। इसे लेकर दोनों आपस में झगड़ते थे।