Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अमित शाह के बयान से थमी सीएम बदलने की अटकलें, धामी के नेतृत्व और कामकाज की खुलकर की सराहना

हरिद्वार: उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से बीच बीच में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगती रही हैं। कभी विपक्ष इस तरह के दावे करता था…

A cofBKL 400x400 1

हरिद्वार: उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से बीच बीच में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगती रही हैं। कभी विपक्ष इस तरह के दावे करता था तो कभी पार्टी के भीतर ही कुछ लोग ऐसी चर्चाओं को हवा देते नजर आते थे। इन बातों के चलते आम लोगों के बीच भी यह मुद्दा चर्चा में बना रहता था। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय-समय पर इन खबरों को अफवाह बताते रहे। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने काफी हद तक साफ कर दिया कि सीएम बदलने की चर्चाओं में कोई ठोस आधार नहीं था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अमित शाह ने सीएम धामी की सराहना की : हरिद्वार में आयोजित धामी सरकार के चार साल पूरे होने के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच दिखाई दी नजदीकी ने कई राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने खुले मंच से मुख्यमंत्री धामी की तारीफ की और उनके नेतृत्व में किए जा रहे कामों की सराहना की।

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों को लेकर रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, दलित छात्रवृत्ति घोटाले जैसे मामले सामने आए थे और सचिवालय में कमीशन एजेंटों का बोलबाला था, लेकिन धामी सरकार ने इन व्यवस्थाओं पर कड़ा नियंत्रण लगाने का काम किया है।