अल्मोड़ा की प्रियांशी ने उत्तीर्ण की नीट(NEET Exam 2023) परीक्षा,लोगों ने दी बधाईयां

Almora’s Priyanshi passed NEET Exam 2023, people congratulated अल्मोड़ा,17 जून 2023— अल्मोड़ा नगर के तिलकपुर निवासी प्रियांशी वर्मा ने नीट परीक्षा(NEET Exam 2023) उत्तीर्ण कर…

Almora’s Priyanshi passed NEET Exam 2023, people congratulated

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा,17 जून 2023— अल्मोड़ा नगर के तिलकपुर निवासी प्रियांशी वर्मा ने नीट परीक्षा(NEET Exam 2023) उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने सामान्य वर्ग में आल इंडिया स्तर पर 653 अंक हासिल कर 6240 वीं रैंक प्राप्त की है।

प्रियांशी ने कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से 2021 में 12 वीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी जबकि उन्होंने पंतनगर विश्व विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी दूसरी रैंक हासिल की है।

उनके पिता एमएल वर्मा एनएच खंड रानीखेत में सहायक अभियंता हैं जबकि माता नीलम वर्मा कन्या हाईस्कूल रैलाकोट में सहायक अध्यापिका हैं।उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिचितों , मित्रों और शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है। प्रियांशी भविष्य में सफल न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं।