Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा की पुलिस आरक्षी ममता ने वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स अमेरिका में लहराया देश का परचम,जीते 6 पदक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ममता खाती ने बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण व 5…

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस में तैनात महिला आरक्षी ममता खाती ने बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक सहित कुल 6 पदक जीते।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बीते 27 जून से 7 जुलाई तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

जिसमें जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक अर्जित कर देश,राज्य और उत्तराखंड पुलिस व जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।


एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण व 5 रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी