Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा की बोनिका बनी नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक

अल्मोड़ा की डॉ बोनिका पंत का नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। बोनिका अल्मोड़ा नगर के खोल्टा मोहल्ले की रहने वाली…

अल्मोड़ा की डॉ बोनिका पंत का नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। बोनिका अल्मोड़ा नगर के खोल्टा मोहल्ले की रहने वाली है। बोनिका अब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र, नोएडा में वैज्ञानिक, मत्स्य विज्ञान के पद पर चयनित हुई है। इससे पहले वह मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय,भारत सरकार, नई दिल्ली में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में अपनी सेवाए दे रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


बोनिका के पिता ललित मोहन पंत एसबीआई अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त है,इनकी मां ललिता पंत ग्रहणी है।


बोनिका ने इंटर तक की पढ़ाई जीजीआईसी अल्मोड़ा सकी और इसके बाद उन्होने
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण और कुलपति स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया। डॉ बोनिका ने अपना शोध कार्य सुनहरी महाशीर मछली पर किया है।