गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी अल्मोड़ा की भूमि

Ranikhet: JNV Tadikhet student Bhumi Singh selected for Delhi Republic Day Parade गणतंत्र दिवस परेड कैंप में कर रही है प्रतिभाग रानीखेत, 16 जनवरी 2024-…

Ranikhet: JNV Tadikhet student Bhumi Singh selected for Delhi Republic Day Parade

गणतंत्र दिवस परेड कैंप में कर रही है प्रतिभाग

रानीखेत, 16 जनवरी 2024- जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की छात्रा भूमि सिंह राणा का चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के लिए हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भूमि 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा अंतर्गत जेएनवी ताड़ीखेत की एनसीसी कैडेट है। उसकी इस उपलब्धि पर 24 यूके गर्ल्स बटालियन कमान अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल, विद्यालय प्राचार्य डीएस रावत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं विद्यालय परिवार व एनसीसी कैडेटों तथा परिजनों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है।

यह जानकारी देते विद्यालय शिक्षक डीसी जोशी ने बताया कि 24 यूके गर्ल्स बटालियन की एएनओ एवं मुख्य अधिकारी अनुराधा शर्मा ने अवगत कराया कि जेएनवी ताड़ीखेत की कैडेट भूमि सिंह राणा का चयन दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड हेतु हुआ है। वह उत्तराखंड निदेशालय देहरादून द्वारा आयोजित विभिन्न शिविर व प्री आरडीसी शिवरों में सफलता उपरान्त गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु देहरादून से दिल्ली पहुंच चुकी हैं तथा वहां पर वह ऑल इंडिया स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही है।


इधर भूमि की इस उपलब्धि पर 24 यूके गर्ल्स बटालियन कमान अधिकारी कर्नल मनोज कांडपाल, विद्यालय प्राचार्य डीएस रावत, उप प्राचार्य एसपी गंगवार व 79 यूके बटालियन एएनओ मंजीत सिंह ने बंधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं विद्यालय एवं एनसीसी कैडेटों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है। भूमि की माता नीतू सिंह व पिता लेफ्टिनेंट लाखन सिंह राणा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।