एसडीआरएफ के बचाव अभियान के बाद सकुशल बरामद हुआ अल्मोड़ा का युवक

बल्दियाकोट क्षेत्र में गुम हुए अल्मोड़ा के युवक को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल बरामद किया।शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि…

Screenshot 2026 08 02 15 08 29 05 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

बल्दियाकोट क्षेत्र में गुम हुए अल्मोड़ा के युवक को एसडीआरएफ टीम ने सकुशल बरामद किया।
शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी से नैनीताल आ रहे एक वाहन से चौकी ज्योलिकोट क्षेत्र में एक युवक उतरने के बाद वापस नहीं लौटा।


युवक के जंगल अथवा खाई की ओर चले जाने की आशंका के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया तथा एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई।


सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, वन विभाग एवं एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से बल्दियाखान के जंगलों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। दुर्गम वन क्षेत्र में लगातार खोजबीन के उपरांत लापता युवक प्रदीप कुमार पुत्र हरीश राम, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी सूरे, जनपद अल्मोड़ा को सड़क के समीप सकुशल बरामद कर लिया गया।


बरामद युवक को आवश्यक पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply