Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा: निजी नर्सिंग संस्थानों की मनमानी और गुंडागर्दी के खिलाफ युंका उतरी सड़क पर, प्रदर्शन किया

युवा कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में सरकार के संरक्षण में निजी नर्सिंग संस्थानों शोषण के परिचायक बन…

Screenshot 2026 04 28 19 30 18 14 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

युवा कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उत्तराखंड में सरकार के संरक्षण में निजी नर्सिंग संस्थानों शोषण के परिचायक बन गए हैं।


कार्यकर्ताओं ने इन संस्थानों की मनमानी, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी लेकर सरकार का पुतला दहन एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कहा कि अल्मोड़ा स्थित यह इंस्टीट्यूट संस्थान के नाम पर छात्रों का शोषण, अव्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग का केंद्र बन चुका है।
संस्थान में लगातार सामने आ रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।


हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी और उन्हें धमकाने की घटना यह दर्शाती है कि संस्थान के संचालकों के हौसले कितने बुलंद हैं और उन्हें किस प्रकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है।


युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा प्रदेश में शिक्षा का तेजी से व्यवसायीकरण हो रहा है।

निजी नर्सिंग संस्थान नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे हैं और छात्रों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। संस्थान में छात्रों और कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।


सबसे गंभीर बात यह है कि उक्त संस्थान में राजनीतिक गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन इंस्टीट्यूट में करवाए जाते आ रहे हैं जिससे साफ हैं भाजपा सरकार का खुला संरक्षण है। इंस्टीट्यूट मानकों के विपरीत संचालित किया जा रहा हैं जिसकी जांच होनी आवश्यक हैं पहाड़ के छात्रों का दमन करने का काम कर रहा हैं ।

विधानसभा अध्यक्ष अल्मोड़ा विशाल कनवाल ने कहा भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है—घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

युवा कांग्रेस नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट ने चेतावनी देते हुए कहा युवा कांग्रेस एकजुट होकर यदि छात्रों एवं पत्रकारों की मांगों पर तुरंत उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं की गई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
अब सड़कों पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर जवाबदेह हैं।अब अन्याय नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों, कर्मचारियों और पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।युवा कांग्रेस हर मोर्चे पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, जिला अध्यक्ष पंचायती राज हरीश भट्ट, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तारु जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी विनोद वैष्णव ,अख्तर हुसैन, भैरव गोस्वामी, जगदीश पांडे, शरद शाह, चन्दन गिरी गोस्वामी, अंबी राम आर्य, ललित मोहन पंत रॉबिन भंडारी, प्रीतेश कुमार पांडे ,सहाबुद्दीन, पूर्ण नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, भारत रत्न पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, जिला महासचिव पारस डसीला, जिला महासचिव युवा कांग्रेस वीरेंद्र चंद्र आर्य वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिवक्ता गोपाल भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष अल्मोड़ा विशाल कनवाल, वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता इसरार अहमद, संतोष कुमार,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस किरन आर्या गोलू सतवाल, दीपक डसीला, सुमित जोशी,अनूप फर्त्याल,रोहित पंत, अक्षय, पवन, विजय, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस हवालबाग विशाल कनवाल, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव जोशी आदि नेता एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply