shishu-mandir

Almora: स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, एक किशोर संरक्षण में

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। शिक्षा के मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मामले में संलिप्त एक किशोर को संरक्षण में लिया है। 
 

saraswati-bal-vidya-niketan

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते माह राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैसिया, सल्ट में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ कर अलमारी में रखे साउंड सिस्टम चोरी कर लिया था। मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना पाल ने 24 जुलाई को थाना सल्ट में तहरीर सौंपी थी। 
 

एसएसपी पंकज भट्ट ने थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत को चोरी की शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद थानाध्यक्ष पंत ने मामले की विवेचना ​गिरीश चंद्र पंत को सौंपी। विवेचक द्वारा अभियुक्तों की सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त अर्जुन ​सिंह भंडारी (19) पुत्र गोपाल, निवासी ग्राम नैकणा, सल्ट को गिरफ्तार किया है। वही, मामले में सलिप्त विधि विवादित एक किशोर को संरक्षण में लिया है। 
 

थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने बताया कि अभियुक्त अर्जुन व किशोर के कब्जे चोरी की संपत्ति बरामद कर ​ली गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि किशोर को संरक्षण में लिया गया है। जिसके बाद युवक को न्यायालय व किशोर को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया।