Almora- शराब के नशे में धुत युवकों ने कर दी अपने ही दोस्त की हत्या, 2 गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा (Almora), 30 अप्रैल 2021- शराब के नशे में धुत चार युवकों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। युवक की हत्या कर शव जंगल में छुपा दिया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

new-modern

दरअसल, लमगड़ा विकासखंड के ग्राम कलसीमा, चौमू निवासी महेश लाल पुत्र स्व्. पनी राम ने बीते 25 अप्रैल को थाना लमगड़ा में अपने भाई गिरीश लाल उम्र 34 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े….

Almora- प्रशासन ने तय की सब्जी और फलो की कीमतें, यहां देखें लिस्ट

Almora- मोफा स्वयंसेवी संस्था द्वारा अल्मोड़ा को दिए गए 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

26 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि, नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के खेरदा गांव के जंगल में सड़ा-गला शव पड़ा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामवासियों से शव की शिनाख्त करवाई तो शव की शिनाख्त गुमशुदा गिरीश लाल के रूप में हुई।

मृतक के भाई महेश लाल ने हत्या के शक में 26 अप्रैल को थाना लमगड़ा में तहरीर सौंपी। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में गिरीश पुत्र स्व. बसन्त राम निवासी सिमल्टी, दया किशन पुत्र हरि किशन, निवासी सिमल्टी, हीरालाल पुत्र स्व. राम लाल ग्राम दाड़मी उडियार व नारायण सिंह उर्फ नर सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी कलसीमा के विरूद्ध थाना लमग़ड़ा में धारा 302/201/120B के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की विवेचना उप निरीक्षक सन्तोष देवरानी, थानाध्यक्ष दन्या के सुपुर्द की गयी। उक्त मामले में नामजद आरोपियों में से 2 आरोपियों हीरा लाल व दयाकिशन खोलिया को पुलिस टीम द्वारा बीती रात गिऱफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े….

Almora- ग्रामीण जन स्वास्थ्य के लिए फॉर्मेसिस्टों के रिक्त पद भरें सरकार: काण्डपाल

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम सभी अपने पुराने मामले में नैनीताल कोर्ट गए थे और रास्ते में शराब के नशे में गिरीश लाल के साथ मारपीट कर उसे मारकर जंगल में छुपा दिया गया।

थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी, एसआई देवेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी व सुरेन्द्र सिंह मौजूद थे।

हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos