अल्मोड़ा में विजडम एकेडमी की मेगा क्विज प्रतियोगिता संपन्न: संस्कार भाकुनी और हर्षित गुरुरानी बने चैंपियन

अल्मोड़ा। विजडम एकेडमी द्वारा आयोजित ‘मेगा क्विज कॉम्पिटिशन-2026’ का सफल आयोजन किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता…

almora-wisdom-academy-mega-quiz-competition-2026-winners-list-sanskar-harshit-tops

अल्मोड़ा। विजडम एकेडमी द्वारा आयोजित ‘मेगा क्विज कॉम्पिटिशन-2026’ का सफल आयोजन किया गया। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

25
26


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया।


कक्षा पांचवी के छात्र संस्कार भाकुनी जूनियर वर्ग में अपने से बड़े प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।संस्कार भाकुनी सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में कक्षा 5 का छात्र है। वही सरस्वती शिशु मंदिर,​ शिवाजी नगर अल्मोड़ा के कक्षा 7 के छात्र आदित्य ने दूसरी और इसी स्कूल में कक्षा 7 के छात्र आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


सीनियर वर्ग कक्षा 10 से 12 वर्ग में जीआईसी अल्मोड़ा में कक्षा 12वीं के छात्र हर्षित गुरुरानी ने पहला,केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र कार्तिक बगड़वाल ने दूसरा और इसी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा आंचल कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि आज के दौर में केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि तार्किक सोच और त्वरित निर्णय की क्षमता भी जरूरी है।मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विजेताओं को संयुक्त रूप से मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।


इस मौके पर विजडम एकेडमी के संस्थापक व संचालक प्रेम कुमार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी।


इस मौके पर दीप कर्नाटक, रमेश जोशी, कमलेश कर्नाटक, मनोज तिवारी, अमर बोरा, देवेंद्र भट्ट और हिमांशु तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विजडम टीम के रश्मि कांडपाल, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता,पंकज कुमार, विवेक रावत,धीरज,तनुजा, रोहित,अनीता एवं मनीष ने योगदान दिया।

Leave a Reply