Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा VPL -2025: शानदार जीत के साथ टीम विक्टोरिया पहुँची फाइनल में

अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है। लीग मैचों के बाद आज के दिन का पहला मैच क्वालिफायर-1 टीम…



अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है। लीग मैचों के बाद आज के दिन का पहला मैच क्वालिफायर-1 टीम विक्टोरिया व अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला गया। जिसमें टीम विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी विक्टोरिया ने 15.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर 183 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम विक्टोरिया ने इस मुक़ाबले में 8 विकटों से बड़ी जीत दर्ज की और फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी।
इस मैच के मैन ऑफ दा मैच टीम विक्टोरिया के ऑलराउंडर जतीन विर्क रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट व तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली।
दूसरा एलिमिनेटर मैच शिव शक्ति व गुरुड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया। जिसमें शिव शक्ति ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुड़ाबाज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 267 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने 4 विकेट खोकर 18.2 ओवरों में 269 रन बना कर रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिव शक्ति टीम के ऑल राउंडर प्रदीप कर्की रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 41 रन देकर 1 विकेट व तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस तरह शनिवार को दूसरा क्वालिफायर मैच शिव शक्ति व अल्मोड़ा चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम होगी और वह विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2025 के होने वाले फाइनल मुकाबले में रविवार 21 सितंबर 2025 को टीम विक्टोरिया के साथ खेलेगी।

मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहे।
इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि रहें।