अल्मोड़ा:यूकेडी ने शुरु की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा कहा राष्ट्रीय दलों को बूथ बचाने की तो यूकेडी को पहाड़ की चिंता

अल्मोड़ा 28 अगस्त 2021—  शेराघाट कस्बे से उत्तराखण्ड क्रांति दल अल्मोड़ा ईकाई ने शेराघाट से द्वाराहाट पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

f03a7acef0d8fc7f21fb4be6d57bced3

अल्मोड़ा 28 अगस्त 2021—  शेराघाट कस्बे से उत्तराखण्ड क्रांति दल अल्मोड़ा ईकाई ने शेराघाट से द्वाराहाट पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा शुरू की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यात्रा की शुरुआत में सेराघाट में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए उक्राद वक्ताओं ने कहा कि जहाँ सत्तालोलुप दिल्ली वाले दल बूथ बचाओ अभियान मे जुटे है जबकि उत्तराखण्ड क्रांति दल पहाड़ी स्वाभिमान बचाओ यात्रा निकालकर पहाड़ के लोगो को जगाने का प्रयास कर रहा है।

यूकेडी

वक्ताओं ने कहा कि कोई भी दल बूथ जीतकर सत्ता तो प्राप्त कर तो सकता है पर बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्थाओ की यही स्थिति रही और पलायन इसी भाति ज़ारी रहा तो आने वाले समय मे पोलिंग बूथ तो क्या कई विधानसभा क्षेत्रो का ही अस्तित्व समाप्त हो जायेगा ।

वक्ताओं ने कहा यही नहीं यदि जनता भाजपा कांग्रेस के छलावे में आती रही तो आने वाले समय मे पहाड़ का अस्तित्व ही खतरे मे पड़ जायेगा इसलिये जनता को सजग होकर उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तराखण्ड क्रांति दल को सत्ता मे लाना है।

   यात्रा में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी,विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ,गोपाल मेहता,दिनेश जोशी, गजेन्द्र लोहिया राजेन्द्र प्रसाद उदय महरा कमलेश सिंह बनौला रजत बग्ड्वाल आशीष पैनवाल सोनू बिष्ट मनोज बिष्ट रवि नेगी नीरज बिष्ट शैलेश नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।