Almora- सुशील साह बने व्यापार मंडल के​ जिलाध्यक्ष,भैरव गोस्वामी को जिला महामंत्री का दायित्व

almora-sushil-sah-became-the-district-president-of-the-vyapar-mandal-bhairav-goswami-general-secretary

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर इकाई अल्मोड़ा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुशील साह को अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष और नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है।


गौरतलब है कि पूरी जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के इस्तीफे के बाद से अल्मोड़ा
में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का जिला संगठन निष्क्रिय था। अब संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने सुशील साह को जिलाध्यक्ष और भैरव गोस्वामी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। भैरव पूर्व में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रह चुके है जबकि सुशील इस समय नगर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे है। दोनों के मनोनयन पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।

Newsdesk Uttranews: