अल्मोड़ा,9 सितंबर 2023
पूर्व दर्जा मंत्री एडवोकेट केवल सती के पिता गौरीदत्त सती का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे और जिला अस्पताल में भर्ती थे।आज दिन में 2:40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनकी अंतिम यात्रा कल रविवार 10 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान हुक्का क्लब के पास,मल्ला कुंजपुर से विश्वनाथ घाट के लिए रवाना होगी।
पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती के पिता के निधन की सूचना मिलने पर नगर के सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश रावत,कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री त्रिलोचन जोशी,डीसीबी डायेरक्टर विनीत बिष्ट,महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी,पत्रकार और पूर्व सभासद अशोक पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने एडवोकेट केवल सती के आवास में जाकर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बधाया।
