Almora:फलसीमा गांव तक पहुँचेगी सड़क, शुरू हुआ निर्माण कार्य

Almora: Road to reach Falseema village, construction work started

Almora: Road to reach Falseema village, construction work started

अल्मोड़ा, 03 जनवरी 2022- नगर के समीपवर्ती गांव फलसीमा के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सड़क बनने से ग्रामीण अपनी सब्जियों व अन्य उत्पादों को बाजार तक आसानी से पहुंचा पाएंगे।


करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य जीवन भंडारी ने अपनी जिपं निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

जिलापंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने भी सड़क निर्माण में अपनी ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।


पूर्व विधायक मनोज तिवारी व जिला पंचायत सदस्य जीवन भंडारी की मौजूदगी में इस सड़क का निर्माण कार्य विधिवत शुरु किया गया।


गांव के लिए सड़क बनने का काम शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है, कई लोग उत्साह के चलते पहले दिन कार्यस्थल पर भी पहुंच गए।


सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जीवन भंडारी का आभार व्यक्त किया।


मालूम हो कि ग्रामीण लंबे समय से मुख्य सड़क से गांव तक सड़क मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कास्तकारों द्वारा उगाई सब्जियों, दुग्ध व अन्य उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना सड़क के अभाव में काफी मुश्किल भरा काम है।


सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, विनोद बिष्ट, किशन बिष्ट,दीवान बिष्ट, रमेश बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, धीरेन्द्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, संतोष बिष्ट आदि ने हर्ष जताया है।