अल्मोड़ा— नही रहे सेवानिवृत कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता जोगा राम

अल्मोड़ा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता जोगा राम का 25 जनवरी 2026 को 67 वर्ष की आयु में असामयिक…

अल्मोड़ा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता जोगा राम का 25 जनवरी 2026 को 67 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।वह लमगड़ा के गौना गांव के रहने वाले थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


सरकारी सेवा में आने से पूर्व जोगा राम स्वयं एक लीसा गढ़ान श्रमिक थे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के असंगठित लीसा श्रमिकों को एकजुट करने के लिए ‘पर्वतीय लीसा श्रमिक संगठन’ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई। संस्थापक सदस्य के रूप में उन्होंने गाँव-गाँव पैदल भ्रमण कर श्रमिकों को संगठित किया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय व प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में कई बार सफल धरना-प्रदर्शनों का नेतृत्व किया।


श्रमिकों के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र के असंगठित काश्तकारों (किसानों) को भी जागरूक किया और किसान संगठन के संस्थापक सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें एक मिलनसार, कर्मठ और मेहनती व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है जो हमेशा सबके सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।


उनके निधन को समाज के लिए एक भारी क्षति बताते हुए चतुर सिंह राणा, शिवदत्त पांडे, शिवराज सिंह बगड़वाल, बसंत रजनी, जीवन चंद्र, पान सिंह, के.डी. मिश्रा, शिवराज सिंह नेगी आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।