shishu-mandir

अल्मोड़ा पालिका चुनाव अपडेट : वार्ड वार रूझान 2

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

लक्ष्मेश्वर वार्ड से अमित साह नंदादेवी से महेन्द्र सिंह पालनी, राजपुर से प्रमोद कुमार आगे

अल्मोड़ा। नगर पालिका सभासद चुनाव में पहले चरण में लक्ष्मेश्वर वार्ड से अमित साह 370 मत लेकर बढ़त बनाये हुए है। सुभांशु रौतेला 195 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। संतोष कुमार जोशी को 176 तथा भूपेन्द्र सिंह वल्दिया को 81 मत प्राप्त हुए है। इसी वार्ड से नोटा को 7 मत प्राप्त हुए है। नंदादेवी वार्ड से महेन्द्र सिंह पालनी 303 मत लेकर आगे चल रहे है। राजेन्द्र तिवारी को 174 मत, अखिलेश चन्द्र को 154 मत, रमेश चन्द्र मेर को 59, भूपाल सिंह को 56 मत मिले है। नोटा को 3 लोगो ने मत दिया है। राजपुर वार्ड में प्रमोद कुमार 264 मत

लेकर आगे चल रहे है। दीपक कुमार 199 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है। सचिन कुमार आर्या को 154, मुकुल कुमार को 45 मत मिले है। नोटा को 1 मत मिला है।

बालेश्वर वार्ड में विजय कुमार भट्ट 210 मत लेकर पहले स्थान पर बढत पर है। जगमोहन बिष्ट को 138, संजय सिंह मटेला को 130, आलोक पंत को 73,प्रयाग चंद्र जोशी को 34, श्रीमती प्रेमा उप्रेती को 33, भुवन कांडपाल को 27 मत मिले है। नोटा को 8 मत प्राप्त हुए है।

विवेकानंद पुरी वार्ड में हेम चन्द्र तिवारी 190 मत लेकर पहले स्थान पर है। दीप चन्द्र जोशी को 176 मत, मनोज सिंह पवार को 10 तथा विजय प्रसाद को 3 मत मिले है।

रैलापाली वार्ड में कुमारी चन्द्रा 197 मत लेकर पहले स्थान पर हैै। रेखा अल्मिया 111 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। मीनाक्षी को 97, विनिता चन्याल को 20, विमला तिवारी को 20 मत प्राप्त हुए है। 4 लोगों ने नोटा को अपना मत दिया है।

दुगालखोला में आशा रावत 148 मत लेकर बढ़त पर है। वही पार्वती गोस्वामी 106 मत लेकर दूसरे तथा भगवती गुरूरानी 105 मत लेकर चौथे स्थान पर है। 7 लोगों ने नोटा को अपना मत दिया है।