shishu-mandir

अल्मोड़ा पालिका चुनाव: विवेकानंद पुरी से हेम ​चन्द्र तिवारी, राजपुर से सचिन कुमार आर्या बने सभासद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा पालिका चुनाव: विवेकानंद पुरी से हेम ​चन्द्र तिवारी, राजपुर से सचिन कुमार आर्या बने सभासद

अल्मोड़ा। राजपुर वार्ड में निवर्तमान सभासद सचिन आर्या ने फिर जीत हासिल की है। सचिन को 445 मत प्राप्त हुए। प्रमोद कुमार को 356, दीपक कुमार को 320, मुकुल कुमार को 126 तथा नोटा को 3 मत प्राप्त हुए।

विवेकानंदपुरी वार्ड में हेम चन्द्र तिवारी ने 247 मत प्राप्त कर विजयश्री प्राप्त की। दीप चन्द्र जोशी को 239 मत प्राप्त हुए। विजय प्रसाद को 158, मनोज सिंह पवार को 46 मत प्राप्त ​हुए। नोटा को 3 मत मिले।

लक्ष्मेश्वर वार्ड में अमित साह ने 586 मत प्राप्त कर विजयश्री प्राप्त की। संतोष कुमार जोशी ने 405 मत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुभांशु रौतेला को 293 मत मिले। भूपेन्द्र सिंह वल्दिया को 102 मत प्राप्त हुए। नोटा को 7 मत प्राप्त हुए।

त्रिपुरासुंदरी वार्ड में विजय पाण्डे ने 386 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। प्रेमा गुरूरानी को 246, प्रेम प्रकाश जोशी को 201, नोटा को 4 मत प्राप्त हुए।

एनटीडी वार्ड से सौरभ वर्मा ने 843 रिकार्ड मत प्राप्त् कर विजय प्राप्त की। रॉबिन मनोज भंडारी को 410, दुर्गा खुल्बे को 52, नोटा को 67 मत प्राप्त हुए।

बद्रेश्वर वार्ड में मनोज जोशी ने 582 मत प्राप्त कर विजयश्री हासिल की। हिमांशु कांडपाल को 237, नीरज तिवारी को 146, हरीश चन्द्र जोशी को 43, नोटा को 13 मत मिले।

बालेश्वर वार्ड में निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट ने 349 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। संजय सिंह मटेला को 288, विजय कुमार भट्ट को 252, भुवन कांडपाल को 159, प्रयाग जोशी को 139, आलोक पंत को 95, प्रेमा उप्रेती को 40, नोटा को 11 मत प्राप्त हुए।

नंदादेवी वार्ड में निर्वतमान सभासद राजेन्द्र तिवारी ने 420 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। महेन्द्र सिंह पालनी को 355, रमेश चन्द्र मेर को 282, अखिलेश चन्द्र को 237, भूपाल सिंह को 131, नोटा को 6 मत मिले।