Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora news: रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अल्मोड़ा:: रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के नव चयनित पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने…

अल्मोड़ा:: रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के नव चयनित पदाधिकारियों का शपथ कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।
रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों आदि की शपथ दिलाई।
नवगठित कार्यकारिणी में राज्य प्रतिनिधि मनोज सनवाल, चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी आशीष वर्मा, वाइस चेयरमैन भैरव गोस्वामी, सचिव विनीत बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष के रूप में दीप जोशी ने शपथ ली।
इस दौरान उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, डॉ दीपांकर डेनियल समेत अन्य उपस्थित रहे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25