Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora news:: ताड़ीखेत के पजीना गांव निवासी गौरव ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, यूपीएससी परीक्षा पास की

अल्मोड़ा:: ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना गांव के गौरव छिमवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाई है। उनकी सफलता पर पूरे गांव…

अल्मोड़ा:: ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना गांव के गौरव छिमवाल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उनकी सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गौरव ने प्रारम्भिक शिक्षा नौगांव, काकड़ीघाट व सुयालबाडी से प्राप्त की है।
गौरव के पिता नरेंद्र मोहन छिमवाल काश्तकार हैं, साथ ही काकड़ीघाट में छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि माता गीता गृहणी है। गौरव ने प्राथमिकी शिक्षा एनएसएस पब्लिक स्कूल काकड़ीघाट से प्राप्त की। आठवीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सुयालबाडी से लेने के बाद हाईस्कूल जीआइसी नौगांव तथा इंटरमिडिएट तक की शिक्षा जीआईसी ढोकाने से प्राप्त की है।

स्नातक की डिग्री सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा से बीएससी में प्राप्त की। यूपीएससी में उन्होंने 564वीं रैंक प्राप्त की है।


गौरव की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।


यहां यह बात भी दीगर है कि सिर्फ 20 दिन पहले ही गौरव ने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जिससे उनकी मेहनत और समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है।


गौरव छिम्वाल जैसे युवाओं की उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी यह साबित करती है कि मजबूत इरादे, सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।