Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Viral Video-अल्मोड़ा चुनाव में बवाल: कांग्रेस ने भाजपा पर नोट बांटने का लगाया आरोप, भाजपा ने बताया झूठ

अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी ताकत झोंक चुके हैं। 21 जनवरी…

अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी ताकत झोंक चुके हैं। 21 जनवरी की शाम 5 बजे प्रचार का शोर थमने के बाद, आज यानी 22 जनवरी को प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साधा। कल, 23 जनवरी की सुबह से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस से भैरव गोस्वामी जबकि भाजपा से अजय वर्मा चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कांग्रेस का भाजपा पर आरोप
चुनाव से ठीक पहले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने भाजपा पर वोटरों को नोट बांटने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने इस दावे का समर्थन करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया। हालांकि,उत्तरा न्यूज़ इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,विधायक मनोज तिवारी ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है।


भाजपा का खंडन
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा,”कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। वीडियो में जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया जा रहा है, उसने बताया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उससे जबरदस्ती यह सब कहलवाया और मारपीट की।


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्याशी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास साधन नहीं है कि वे ऐसा कोई कदम उठा सकें। सवाल उठाते हुए कहा कि जिसके पास एक साइकिल तक नही है वो क्या ऐसा कर सकता है।


दिलचस्प हुआ चुनाव
चुनाव से ठीक पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को और गर्मा दिया है। कल मतदान प्रक्रिया के दौरान जनता का क्या रुख रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा।चुनावी माहौल में बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप ने जनता को असमंजस में डाल दिया है। यह देखना होगा कि मतदाता इन घटनाओं को किस नजरिए से देखते हैं।