अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल 22 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन,उपाध्यक्ष और उपसचिव पद पर पांच—पांच नामांकन ​खरीदे गए

Almora Municipal Business Board 22 nominees purchased nominations, five nominations for the post of Vice President and Deputy Secretary were purchased.

chunaw 1

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल चुनावों के लिए सोमवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे,अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे जबकि उपाध्यक्ष और उपसचिव पद के लिए पांच—पांच नामांकन खरीदे गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

25 दिसंबर को नामांकन कार्य होटल हैरीटेज में संपन्न होगा जबकि 5 जनवरी को रैमजे इंटर कॉलेज में मतदान प्रक्रिया समन्न की जाएगी।अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह पंवार,दीपेश चन्द्र जोशी,सुशील साह उपाध्यक्ष पुरुष पद पर प्रतेश कुमार पांडे,दिनेश जोशी, राजेन्द्र प्रसाद,रोहित साह और दीपक जोशी ने नामांकन फार्म लिया।

महिला उपाध्यक्ष पद पर तारा अग्रवाल,अनीता रावत और स्नेहा चौहान ने नामांकन फार्म लिया। महासचिव पद पर गिरीश नाथ गोस्वामी, नवनीत वर्मा और मयंक बिष्ट ने नामांकन फार्म खरीदा।
कोषाध्यक्ष पद पर कार्तिक साह, सुमित गुप्ता और गोपाल सिंह चम्याल ने फार्म खरीदा,उपसचिव पद पर अमर नज्जौन, चंदन गैड़ा,दीक्षित जोशी,नरेन्द्र कुमार और राहुल बिष्ट ने फार्म खरीदा। नामांकन फार्म खरीदने की केवल आज की ही तिथि थी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, मनीष जोशी,दीपक साह,कमल बिष्ट, संजीव गुप्ता,हरिकृष्ण खत्री, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, कमल गुप्ता, दीप चन्द्र जोशी, मुमताज कश्मीरी, शरद अग्रवाल,प्रताप कनवाल आदि शामिल थे।

list

list chunaw