Almora- जय हिंद का नारा देने वाले सेनानी राम सिंह धौनी (Ram singh dhoni) को उनकी जयंती पर किया गया याद

अल्मोडा, 24 फरवरी 2021देश के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी (Ram singh dhoni) की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गई। सैकुडा बैण्ड (Almora)…

अल्मोडा, 24 फरवरी 2021
देश के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी (Ram singh dhoni) की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गई। सैकुडा बैण्ड (Almora) में राम सिंह धौनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष प्रकांश चन्द्र जोशी तथा चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. राम सिंह धौनी (Ram singh dhoni)
के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 24 फरवरी 1893 को राम सिंह धौनी का जन्म लमगड़ा विकासखण्ड के सालम क्षेत्र के तल्ला बिनौला गांव में हुआ था। राम सिंह धौनी लमगड़ा विकास खण्ड के पहले स्नातक थे। उन्होंने देश में साहित्य समिति के माध्यम से समाज मे अलख जगाई। देश में जय हिन्द का नारा पहली बार उन्होंने ही दिया था।

यह भी पढ़े…..

Almora Breaking— स्मैक तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर


राम सिंह धौनी शक्ति के सम्पादक रहे, तथा अल्मोड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे। आजादी की लडाई मे वह भूमिगत रहकर काम करते रहे इस दौरान तपेदिक की बीमारी से पैतीस वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने राजस्थान महाराष्ट नेपाल में भी काम किया। तपेदिक महामारी मे उन्होनें महाराष्ट में लोगों की बडी सेवा की इसी रोग से उनका निधन हो गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में कुमाऊं से भी लोगों ने भागीदारी की थी और स्व. राम सिंह धौनी ने भी आजादी की लड़ाई में बढ़—चढ़ कर भाग लिया था। कहा कि उनकी लेखनी से अंग्रेज सरकार इतनी भयभीत हुई कि उनके साहित्य पर ही प्रतिबन्ध लगा दिया गया।


चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि स्व. राम सिंह धौनी (Ram singh dhoni)
ने देश भर मे अल्मोड़ा का नाम रोशन किया, उनके नाम पर कोई बडा संस्थान होना चाहिये।

यह भी पढ़े…..

High Court Breaking— अल्मोड़ा (Almora) के सिविल जज सीनियर डिवीजन सस्पेंड

Almora Breaking— सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, मौत


इस मौके पर आचार्य नरेन्द्र देव शिक्षा निकेतन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।


आनन्द सिंह ऐरी की अध्यक्षता और भूपेन्द्र सिंह नेगी के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में भगवती परिहार, पी.एस सत्याल, दयाकृष्ण काण्डपाल, गोविंद लाल वर्मा, राम सिह बिष्ट, गोपाल सिंह चम्याल, आदि मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/