अल्मोड़ा — धूमधाम से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

अल्मोड़ा, 26 जनवरी 2021 अल्मोड़ा। 72 वां गणतन्त्र दिवस पूरे जिले में हर्ष और उल्लास के बीच मनाया गया। जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील और…

अल्मोड़ा, 26 जनवरी 2021

अल्मोड़ा। 72 वां गणतन्त्र दिवस पूरे जिले में हर्ष और उल्लास के बीच मनाया गया। जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील और ब्लाॅक मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी ज्ञात एवं अज्ञात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगो को भारतीय गणतन्त्र की प्रस्तावना की शपथ दिलायी।

अल्मोड़ा — धूमधाम से मना 72 वां गणतंत्र दिवस


इस मौके पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिये बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करने के साथ ही संविधान निर्माताओं को भी नमन किया। कलैक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, गौरव पाण्डे, मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि मोहन पाण्डे आदि मौजूद रहे।

गणतन्त्र दिवस के मौके पर पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी भी ली। उन्होनें प्रदेश एवं जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आन्दोलनकारियों को याद किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट ने गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगो का धन्यवाद किया।


परेड में पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड, महिला पुलिस के जवानों ने भागीदारी की। परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले परेड कमाण्डरों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चों के अलावा अन्य लोगो ने देशभक्ति गीत व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बाधे रखा।

महिलाओं एवं बच्चों द्वारा म्यूजिकल कुर्सी दौड, लेमन दौड़,मास्क मेकिंग,रस्सा—कस्सी आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गई।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा (SSJ University Almora) में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, डीएफओ महातिम यादव, निदेशक वीपीकेएस डा0 लक्ष्मीकान्त,उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, डिप्टी कलैक्टर गौरव पाण्डे, पुलिस उपाधीक्षक बीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी ,एलआईयू निरीक्षक संतोष बगड़वाल, कमल पाठक, सुरेश आर्या, परिर्वतन पार्टी के अध्यक्ष पी0सी0 तिवारी, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरूरानी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, राजेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनोला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Almora- अल्मोड़ा गणतंत्र दिवस के दिन भी गुरिल्लों ने दिया धरना, कहा— शासन—प्रशासन अपने कर्तव्यों को भूला


इधर गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निदेशक डा0 आर0एस0 रावल ने तिरंगा फहराया गया तथा वीर शहीदों को याद करते हुए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर गणतन्त्र दिवस की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

अल्मोड़ा — धूमधाम से मना 72 वां गणतंत्र दिवस 1 1

सम्बंधित ख़बरों हेतु उत्तरा न्यूज के whatsapp group से जुड़े, यहां क्लिक करें।

ताजा वीडियो अपडेट के लिए उत्तरा न्यूज के youtube चैनल के इस लिंक को सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw