Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में यहां दिखा लेपर्ड कैट, लोगों में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा : नगर के फलसीमा के पास जंगल में रविवार को एक पेड़ पर लैपर्ड कैट दिखने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने गुलदार…


अल्मोड़ा : नगर के फलसीमा के पास जंगल में रविवार को एक पेड़ पर लैपर्ड कैट दिखने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने गुलदार की तरह दिखने वाले एक वन्य जीव को देखा और देखते ही देखते लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी |
लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लैपर्ड कैट को देखकर टीम वापस लौट गई। आरओ संचिता वर्मा ने बताया कि गुलदार की तरह दिखाई देने वाला यह जीव लैपर्ड कैट है। पर्वतीय क्षेत्र में यह वन्य जीव अक्सर दिखाई देता है यह जीव फुर्ती से बड़े पेड़ों पर चढ़ जाता है, कई बार ऊंची शाखाओं पर आराम करता भी दिख जाता है |

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25