अल्मोड़ा में शुरू हो  गई  इंटरसिटी  बस सेवा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
photo -uttranews.com

पहले दिन  दोनों रूटों में चलाई गई  बसें

IMG 20181212 WA0102

अल्मोड़ा-: आखिरकार अल्मोड़ा के लोगों का इंतजार खत्म  हुआ | प्रशासन की  ओर से नगर  में दो  रूटों  पर  इंटरसिटी बस सेवा  का  संचालन शुरू हो  गया  है| एआरटीओ  आलोक  जोशी  ने हरी झंडी  दिखाकर  बसों  को  रवाना किया | फिलहाल  दोनों  बसें  ट्रायल  पर  चलाई  जा रही हैं | यदि प्रयोग  सफल रहा  तो इस  सेवा  को  नियमित  किया जाएगा |

IMG 20181212 WA0111
Photo -uttranews.com

एआरटीओ आलोक जोशी ने कहा  कि पहली  बस  करबला  स्टैंड से मैसेज,  विकास भवन होते  हुए लोअर मालरोड  से करबला  पहुंचेगी|दूसरी बस  एनटीडी  स्टैंड  से  चलेगी  जो धारानौला होते हुए करबला तिराहा पहुंचेगी वहां से  फिर  एनटीडी जाएगी | ट्रायल में दोनों बसें केएमओ से  ली  गई हैं| रवानगी के  अवसर पर  एआरटीओ आलोक जोशी, सागर मेहता,  कमल जोशी, दीपेश जोशी  आदि  मौजूद थे |

IMG 20181212 WA0095
photo -uttranews.com