Almora- विवाह से ठीक पहले दूल्हा निकला कोरोना पाँजिटिव, तब इस तरह पूरी हुई विवाह की रश्में

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 26 अप्रैल 2021- अल्मोडा (almora) के जैंती में कोरोना काल में एक अनूठा विवाह सम्पन्न हुआ। यहां बारात आने के ठीक पहले आई रिपोर्ट में दूल्हे की रिपोर्ट पाँजिटिव आ गई। दोनों पक्ष गणेश पूजा की रश्म पूरी कर चुके थे।

new-modern

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- कोरोना संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार का निधन

Almora- बिजली के दामों में बढ़ोतरी आम जनता पर दोहरी मार: रौतेला

लिहाजा पुरोहितों की सलाह व विचार विमर्श के बाद विवाह की रश्में आँनलाइन ही निभाई गई। अब यह अनोखा विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोर रहा है। बारात को लखनऊ से आना था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ से जैंती एक बारात आने वाली थी।

लेकिन बरात के दूल्हे और उसके परिजनों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। आनन फानन शनिवार की रात को ही ऑनलाइन शादी संपन्न कराई। इस शादी में न बैंड, बाजा और न ही बराती आए। दोनों पक्षों के पंडितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चातरण के बीच शादी संपन्न कराई।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से Almora के जैंती तहसील के ल्वाली गांव निवासी युवक उमेश वर्तमान में लखनऊ में के रहता है। उनकी शादी तहसील के ही कांडे गांव निवासी युवती मंजू के साथ होनी थी।

दोनों पक्षों में गणेश पूजा हो गई थी। बीते शनिवार यानि 24 अप्रैल को लखनऊ से बरात कांडे गांव Almora आनी थी। दूल्हा उमेश सिंह धौनी समेत उसके परिवार ने 20 अप्रैल को कोरोना जांच कराई।

तीन दिन बाद रिपोर्ट आई तो दूल्हा समेत अन्य परिजन कोरोना पॉजिटिव निकल गए। दुल्हन पक्ष को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वहां मायूसी छा गई। दूल्हे का पूरा परिवार क्वारंटीन है। रिपोर्ट आने से पहले ही वर और वधू पक्ष ने गणेश पूजा संपन्न करा ली थी। हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक गणेश पूजा के बाद विवाह को रोकना शुभ नहीं माना जाता है।

ऐसे में दोनों पक्षों में असमंजस की स्थिति बनी रही। विचार विमर्श व पुरोहितों की सलाह पर दोनों पक्षों ने ऑनलाइन शादी की और लखनऊ से 450 किमी दूर Almora के जैंती तहसील के कांडे गांव की दुल्हन के साथ आँन लाइन संपन्न हुई।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw