shishu-mandir

Almora- लचर स्वास्थ्य सेवाओं और महंगाई के विरोध में कांंग्रेस का उपवास

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा, 30 मई 2021

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा (Almora) । प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज उपवास किया।

saraswati-bal-vidya-niketan


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश सरकार लगातार बढ़ते मौतों के आंकड़े को रोक पाने में नाकाम है।वही मौतों का बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल 92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा रोजमर्रा के सामानों में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।फल सब्जियां लगातार महंगी मिल रही है जिससे आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनहित में सदैव अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।


पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल को निराशा जनक एवं आम जनता के लिए भारी बताते हुए डबल इंजन की सरकार को फेल बताया।उन्होंने कहा कि जब से मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अब तक कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता की कमर ही तोड़कर रख दी है। आम जनता के खाने से तेल,नमक,आलू,प्याज,चीनी, मल्का दाल दूर होती जा रही हैं।


तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को गुमराह कर 18 वर्ष की आयु सीमा से अधिक वाले वर्ग को वैक्सीन लगाने की घोषणा तो कर दी पर सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है,जिससे वैक्सीन सेंटर दिन प्रतिदिन बंद कर दिए जा रहे हैं। सरकार की बेरूखी के कारण कई लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ा है।

कांग्रेस जनों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कर एवं महंगाई को नियंत्रित कर आम आदमी को राहत पहुँचाने का काम नहीं हुआ तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित उपवास कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,राबिन भण्डारी, शेखर पाण्डेय,संजय दुर्गापाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर आदि शामिल रहे।

Please Like Our youtube Chhanel

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos