Almora:: 3 घंटे के कार्यबहिष्कार पर रहे केएमवीएन कर्मी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

c0b68f5b5a6829e78b0a62ab5a4f5445

holy-ange-school

 अल्मोड़ा,10 सितंबर 2021-  अपने 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज केएमवीएन कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे डाली है।
 गुरुवार को  कर्मचारियों ने 3 घंटे धरना प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
  इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि निगम में कार्यरत संविदा और अन्य कर्मचारियों को नियमित करने, न्यूनतम वेतन 25 हजार किए जाने, नियमित कर्मचारियों की तरह सामूहिक बीमा देने, दोनों निगमों का एकीकरण करते हुए उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कर्मचारी कई बार शासन-प्रशासन से मांग कर चुके है। लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने पौधा रोपण भी किया। यहां गैस प्रबंधक चौघानपाटा, धारानौला, टीआरएच के कर्मचारी मौजूद रहे। 

ezgif-1-436a9efdef

Joinsub_watsapp