अल्मोड़ा के मुख्यशिक्षा अधिकारी को हटाया, सरकार ने दिए तत्काल हटाने के आदेश पढ़े पूरी खबर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा में कार्यरत मुख्य शिक्षा अधिकारी(प्रभारी) जगमोहन सोनी को शासन ने हटा दिया है |
उन्हें तत्काल शिक्षा निदेशालाय से अटैच करने के आदेश दिए हैं| मालूम हो कि अशासकीय स्कूलों में भर्ती में गोलमाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख ने 26 जनवरी के अवकाश के बावजूद दफ्तर खुलवा कर आदेश जारी किए हैं |

new-modern


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोनी को हर हालत में अल्मोड़ा से हटाने के निर्देश दिए थे।
लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है |
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री गुरुवार को आरतोला में रुके थे | इस दौरान लोगों ने उनसे शिकायत की थी | शिकायत यह थी कि अशासकीय स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के नाम पर शिक्षा अफसर लूट खसोट कर रहे हैं।
प्रक्रिया को सख्त करने के बाद अब अफसरों ने नया तरीका निकाल लिया है। स्कूलों की भर्ती की अनुमति देने के नाम पर लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं।
नियमानुसार अशासकीय स्कूल में रिक्त पद पर भर्ती के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। शिकायत के बाद मंत्री ने तत्काल शिक्षा शाचिव से बात करने और मुख्य शिक्षा अधिकारी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिये। मंत्री के निर्देश जानकारी में आने पर शिक्षा सचिव ने सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने जे आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें फौरन शिक्षा निदशालाय में ज्वाइन करने कई हिदायत दी गई है।