Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora- सेवानिवृत्त डीएफओ व वन विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह मेहता का निधन

अल्मोड़ा। 20 अप्रैल 2021। अल्मोड़ा (Almora) पोखरखाली निवासी सेवानिवृत्त डीएफओ व वन विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह मेहता का आज दोपहर नोएडा में निधन हो गया।…

अल्मोड़ा। 20 अप्रैल 2021। अल्मोड़ा (Almora) पोखरखाली निवासी सेवानिवृत्त डीएफओ व वन विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह मेहता का आज दोपहर नोएडा में निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डॉ. जीवन सिंह मेहता वन विशेषज्ञ होने के साथ ही एक लेखन और बेहतरीन चित्रकार भी थे। उत्तराखण्ड के वनोंं को लेकर उनका अपना गहन अध्ययन था।

यह भी पढ़े….

Almora- उत्तराखंडी लोक साहित्य की अपूर्णीय क्षति है डॉ. शेर सिंह बिष्ट का निधन: पीसी तिवारी

Almora- लंबित मामलों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने विस उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

स्वर्गीय जीवन सिंह मेहता वनाधिकारी होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील थे। उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास में ऊंचाई व पहाड़ी क्षेत्रों की पहचान माने जाने वाला बांज का पौधा लगाया था और उसे पाल पोस कर बड़ा किया। कई लोग इसके गवाह भी है। वह हर मिलने वाले से जरूर पर्यावरण संरक्षण व उत्तराखंड के वनों पर आग के संकट पर भी खुल कर चर्चा करते थे।

यह भी पढ़े….

Corona- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कोरोना की चपेट में, लोगों से की यह अपील

Almora Breaking- चौड़ीघट्टी के पास कार खाई ​में गिरी


युवा पत्रकार चंदन बंगारी को उनके साथ कई बार लंबी बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था के बावजूद वह पर्यावरण के प्रति काफी संवेदनशील थे।


इधर अमन संस्था के प्रबंध न्यासी रघु तिवारी ने भी जीवन सिंह मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही उनसे बात हुई थी तब भी वह उत्तराखंड और पर्यावरण को लेकर काफी उत्साहित थे।

उन्होंने कहा कि अमन संस्था के साथ जीवन सिंह मेहता ने हमेशा सहयोगी की भूमिका निभाई और एक पर्यावरण प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

यह भी पढ़े….

corona infection in Uttarakhand- 24 घंटे में 27 की मौत 3012 नए मामले

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw