Almora Breaking : नहीं रहे पूर्व प्रमुख धरम सिंह मेहरा, हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

अल्मोड़ा, 04 फरवरी 2022- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष ( पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ) धरम सिंह मेहरा का…

अल्मोड़ा, 04 फरवरी 2022- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष ( पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ) धरम सिंह मेहरा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोशल मीडिया में उनके परिचितों व मित्रों ने यह सूचना साझा की है। स्वर्गीय मेहरा लंबे समय तक भैसियाछाना विकासखंड के प्रमुख भी रहे। बेहद सौम्य स्वभाव के मेहरा राजनीतिक संगठनकर्ता के रूप में दक्ष माने जाते थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 2002 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।


परिचितों के अनुसार कल यानि 5 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे दलबॆंड पेटशाल से आगे स्थित घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है।