अल्मोड़ा:: वरिष्ठ पत्रकार नवीन उपाध्याय को पितृ शोक

Almora: Father mourns senior journalist Naveen Upadhyay अल्मोड़ा, 15 अगस्त 2024- वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय के पिता दया…

25
26

Almora: Father mourns senior journalist Naveen Upadhyay

अल्मोड़ा, 15 अगस्त 2024- वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नवीन उपाध्याय के पिता दया किशन उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया।


वह 78 वर्ष के थे बरेली रोड के गौजाजाली बिचली स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे दो विवाहित पुत्रों व नाती—पोतों समेत भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंत्येष्टि कल शुक्रवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर की जाएगी।


दिवंगत दया किशन उपाध्याय कुछ वर्षों से दमा रोग से पीड़ित चल रहे थे। आज अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया।


स्व. दया किशन उपाध्याय सन् 2006 में एमईएस से सेवानिवृत्त हुए ​थे। उनके बड़े पुत्र नवीन उपाध्याय पत्रकार हैं, जबकि छोटे पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय प्राइवेट नौकरी करते हैं। एक वर्ष पूर्व ही नवीन उपाध्याय की माता का निधन हुआ था।


इधर नवीन उपाध्याय के पिता के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों व पत्रकारों ने पत्रकार नवीन उपाध्याय के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया है और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व जिले के अन्य सभी पत्रकारों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।