अल्मोड़ा: 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से करा लें राशन कार्ड यूनिटों की ईकेवाईसी(e-kyc) वर्ना निष्क्रिय हो जाएगा राशन कार्ड

अल्मोड़ा:: जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपदवार…

25



अल्मोड़ा:: जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपदवार समस्त राशन कार्ड/यूनिटों की ईकेवाईसी(e-kyc) 30 नवम्बर, 2025 तक अनिवार्य रूप से किये जाने है।


उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को अवगत कराया है कि सभी अपने-अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ईकेवाईसी 30 नवम्बर, 2025 तक अनिवार्य रूप से करवा लें।


ईकेवाईसी नहीं करवाये जाने की दशा में भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जायेगा।


उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी करवाये जाने के लिए अपना आधार कार्ड दिखाकर किसी भी राशन की दुकान से ईकेवाईसी करा सकते है। ईकेवाईसी की प्रक्रिया राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर से उत्तराखण्ड में किसी भी राशन दुकान से पूरी की जा सकती है।