shishu-mandir

चौघानपाटा में कुमाऊंनी भजनों के नाम रही दुर्गा महोत्सव भजन संध्या,खूब जमा रंग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read


अल्मोड़ा। चौघानपाटा दुर्गा महोत्सव में आस्था की बयार बह रही है। देर रात तक यहां श्रद्धालू भजन कीर्तन कर रहे हैं। स्थानीय एवं बाहर के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। बुधवार की रात वरिष्ठ कुमाऊनी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें दीवान कनवाल ने कुमाऊनी भजनों से सभी का में मोह लिया। उनके साथ महिपाल मेहता ने भी सुंदर भजनों कि प्रस्तुतियां दी। वरिष्ठ रंगकर्मी गोकुल बिष्ट, प्रकाश बिष्ट,राजू तिवारी, नरेश बिष्ट,एवं शेखर कुमार द्वारा भी कुमाऊनी प्रस्तुतियां दी गई। छोटे बच्चों गर्वित तिवारी,शगुन त्यागी, मुस्कान अधिकारी, रिया तिवारी ने अपने सुंदर भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध करा।
गुरूवार को हल्द्वानी के भास्कर जोशी एवं उनके साथी कलाकारों की प्रस्तुतियां चल रही हैं।
मुख्य पुजारी राजेश चंद्र जोशी शास्त्री द्वारा नित्य पंचांग कर्म के साथ 10:00 बजे प्रातः कालीन आरती हो रही है दोपहर में दरबार के सामने भक्त गणों द्वारा देवी के भजनों पर पारंपरिक जोड़ा प्रस्तुत किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आरती संध्या में कृपाल ने सुंदर प्रस्तुतियां दी उनके साथ मिंटू एवं सुनील ने ढोलक और पेड पर संगत दी। महोत्सव में मनोज , तारा जोशी, दीप जोशी, दीपेश जोशी, मीना जोशी, रजनीकांत, हेम जोशी,सुशील साह , दर्शन रावत, मनोज सिंह पवार, प्रकाश राकेश जोशी, बालम बानी, सूरज बानी, राहुल, वकुल साह, दीपक साह, सचिन टमटा, वैभव पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।

new-modern
gyan-vigyan