Almora- डीएम ने ली नगर निकाय के अधिकारियों की बैठक, दिये यह निर्देश

अल्मोड़ा 12 अगस्त, 2021 जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में नगर निकाय के अधिकारियों की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी…

801a66b657360e3c3aeaa48477ddbc20

25

अल्मोड़ा 12 अगस्त, 2021
जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में नगर निकाय के अधिकारियों की बैठक में कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को नगर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने को कहा। जिलाधिकारी ने गलियों में होने वाले कूड़े को दैनिक रूप में उठाकर उसका निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिये कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने नालियों की सफाई व भवन निर्माण आदि की सामग्री सड़क में एकत्रित करने वालों के खिलाफ नोटिस भेजने के भी निर्देश दिये।  

जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा में पार्किंग की समस्या को देखते हुए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित किये जाने की जरूरत है और इसके लिए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव लेकर इसका प्लान तैयार कर पार्किंग स्थलों को बढ़ाने के लिये कार्ययोजना बनाने पर कार्य करे। 

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पीएम स्वनिधि के अन्तर्गत छोटे लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

 प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों की समय-समय पर चैकिंग करने के निर्देश दिये और इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के आवेदनों की डीपीआर समय से शासन को प्रेषित करने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने आजीविका मिशन व अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।